फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग कर रहे सिपाही के अपहरण की कोशिश

Wed, 03 Feb 2016 12:30 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर चेकिंग कर रहे सिपाही को पशु तस्करों ने अपनी पिकअप गाड़ी में खींच लिया और गाड़ी दौड़ा दी। तस्करों ने इस दौरान हवाई फायरिंग भी की, लेकिन घेराबंदी होने पर सिपाही को छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


सोमवार रात कांधला थाने के पुलिसकर्मी बुढ़ाना मार्ग पर गांव भभीसा के पास एक दरोगा और तीन सिपाही वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच कांधला की ओर से आते पिकअप को रुकने का इशारा किया गया। बताया जाता है कि पिकअप में पशुओं की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी।

जैसे ही सिपाही ने गाड़ी रुकवाई, तो पिकअप सवार बदमाशों ने कंडक्टर साइड में खड़े सिपाही को मय रायफल गाड़ी में खींच लिया और बुढ़ाना की ओर भागने लगे। शोर मचाने पर दरोगा व अन्य सिपाहियों ने पीछा किया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग की। कुछ दूर जाने पर सिपाही को छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


 घटना में सिपाही चोटिल भी हो गया, जिसका कांधला के एक   निजी चिकित्सालय में उपचार कराया गया। इतनी बड़ी वारदात पर भी पुलिस परदा डालने में लगी हुई है। मामले में थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव का कहना है कि ऐसा कोई मामला नहीं हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें