फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर छापेमारी

Wed, 03 Feb 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएसओ की टीम ने मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। गौर ब्लॉक के तीन पेट्रोल पंपों में एक पर घटतौली और दो पर साफ सफाई और पेयजल की व्यवस्था नहीं मिली। डीएसओ पूरन सिह चौहान, इंडियन आयल के बिक्री अधिकारी विपुल प्रसाद, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बिक्री अधिकारी उमेश और बाट माप निरीक्षक ध्रुव चंद्र कौशिक की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गौर क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की।
विज्ञापन


किसान सेवा केंद्र बेलवरिया जंगल पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी अभिलेख मुहैया नहीं करा सका। उसने टीम को बताया कि अभिलेख मैनेजर के पास हैं। मैनेजर इस समय मौजूद नहीं हैं। टीम ने जांच की तो एक मशीन से पांच लीटर डीजल में 40 मिलीलीटर और दूसरी में पांच लीटर में 60 मिलीलीटर घटतौली पकड़ी गई। इसके बाद टीम ने किसान सेवा केंद्र डुहवा और इंद्रा फिलिंग सेंटर बभनान की जांच की।

इस दौरान इन दोनों पेट्रोल पंपों पर साफ-सफाई की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था खराब मिली। टायलेट गंदे मिले, प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड बॉक्स भी नहीं मिला। इंद्रा फिलिंग बभनान में पेट्रोल पंप का आटोमेशन काम नहीं कर रहा था। डीएसओ ने बताया कि अभी जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बाद में जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


दो पंप ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदारों के भी
मंगलवार को जिन तीन पेट्रोल पंप पर छापेमारी की गई, उनमें दो प्रमुख प्रत्याशियों से जुड़े है। इनमें गौर विकास खंड के लिए सपा के अधिकृत प्रमुख पद प्रत्याशी अरविंद सिंह और दूसरे प्रमुख प्रत्याशी जटाशंकर शुक्ल शामिल हैं। सपा के अधिकृत प्रत्याशी के पेट्रोल पंप से मामूली कमियां मिली है, जबकि नामांकन की तैयारी कर रहे जटाशंकर शुक्ल के पंप पर घटतौली मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें