फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर के किसान परिवार से लूट का मामला पुलिस जांच में फर्जी निकला

Mon, 10 Oct 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
चौसाना। बिडौली-चौसाना मार्ग पर सहारनपुर के किसान परिवार से लूट का मामला पुलिस जांच में फर्जी निकला। घटना के बाद पुलिस ने जैसे ही जांच शुरू की, तो पीड़ित ने चौसाना चौकी पहुंचकर लूट को फर्जी बताया। उसने शपथ पत्र देकर कहा कि एजेंट से लेनदेन का विवाद बताकर माफी मांगी। 
विज्ञापन


सहारनपुर के उमाही कोटा थाना नांगल के सगीर पुत्र सद्दीक गत बृहस्पतिवार को चौसाना क्षेत्र में खरीदी गई कृषि भूमि का बैनामा कराकर कैराना से अपने गांव लौट रहा था।

उस दौरान सगीर ने बताया था कि बिडौली-चौसाना मार्ग पर सकौती गांव के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोककर उससे तीन लाख चार हजार रुपये लूट लिए।

दो दिन तक पुलिस जांच के बाद पीड़ितों ने अपने आपको घिरता पाया तो चौकी पहुंचकर लूट को फर्जी बताकर माफी मांगने लगा। झिंझाना थानाध्यक्ष ने बताया कि सगीर ने शपथपत्र देकर बताया कि जमीन खरीदने में एजेंट के कमीशन को बचाने के लिये लूट होने का नाटक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें