चौसाना। बिडौली-चौसाना मार्ग पर सहारनपुर के किसान परिवार से लूट का मामला पुलिस जांच में फर्जी निकला। घटना के बाद पुलिस ने जैसे ही जांच शुरू की, तो पीड़ित ने चौसाना चौकी पहुंचकर लूट को फर्जी बताया। उसने शपथ पत्र देकर कहा कि एजेंट से लेनदेन का विवाद बताकर माफी मांगी।
सहारनपुर के उमाही कोटा थाना नांगल के सगीर पुत्र सद्दीक गत बृहस्पतिवार को चौसाना क्षेत्र में खरीदी गई कृषि भूमि का बैनामा कराकर कैराना से अपने गांव लौट रहा था।
उस दौरान सगीर ने बताया था कि बिडौली-चौसाना मार्ग पर सकौती गांव के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोककर उससे तीन लाख चार हजार रुपये लूट लिए।
दो दिन तक पुलिस जांच के बाद पीड़ितों ने अपने आपको घिरता पाया तो चौकी पहुंचकर लूट को फर्जी बताकर माफी मांगने लगा। झिंझाना थानाध्यक्ष ने बताया कि सगीर ने शपथपत्र देकर बताया कि जमीन खरीदने में एजेंट के कमीशन को बचाने के लिये लूट होने का नाटक किया था।