फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में युवक की आंखों में केमिकल डाला

Tue, 30 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
fight - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला नंदूप्रसाद में बच्चों की लड़ाई के चलते कुछ युवकों ने एक युवक की आंखों में केमिकल डाल दिया, जिसमें उसकी हालत गंभीर हो गई और आंखों से दिखना बंद हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया है। शिकायत कोतवाली में की गई है। 
विज्ञापन


सोमवार की शाम को नंदूप्रसाद मोहल्ला निवासी आशु का पड़ोस के ही कुछ युवकों के साथ बच्चों को लेकर विवाद हो गया था। बताया जाता है कि विवाद शांत भी हो गया था, लेकिन कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के युवक आए और उन्होंने आशु के मुंह पर कोई केमिकल फेंक दिया। इस हादसे में आशु आंखों से दिखाई देना बंद हो गया और उसकी हालत गंभीर हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। 

परिजनों ने आनन-फानन में आशु को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसआई केपी सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन


तेजाब डालने का मच रहा शोर
बताया जाता है कि आशु के चेहरे पर युवकों ने केमिकल डाला है, जिसके बाद से हालत खराब है। मोहल्ले में तेजाब डालने का शोर मचा हुआ है। उधर पीड़ित की तरफ से भी केमिकल का जिक्र तहरीर में किया गया है। अब केमिकल है या फिर तेजाब यह तो मेडिकल रिपोर्ट में ही आ पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें