फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनीर के शौक ने बना दिया लुटेरा

Mon, 12 Sep 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कांधला पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की तीन बाइक और एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक पकडे़ गए बदमाश को पनीर खाने का शौक है, इसी को पूरा करने के लिए वह लूटपाट करता है।
विज्ञापन


एसपी विजय भूषण ने बताया कि खंद्रावली पुलिस चौकी के पास थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल ने गौरव पुत्र कृष्णपाल निवासी तुगाना छपरौली जिला बागपत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई बाइक और एक हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, चार कारतूस बरामद किए हैं।

गौरव शातिर किस्म का अपराधी है। उसने बारह से अधिक लूट की वारदातें कबूली हैं। उसकी निशानदेही पर चोरी की दो अन्य बाइक बरामद की गई हैं। एसपी ने बताया कि उसके साथ नितिन, सचिन, रानू जो उसी के गांव के हैं उसके क्राइम में हमसफर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें