झिंझाना। करनाल से ट्रक में पशुओं को लेकर आ रहे युवक के साथ पशु चेक पोस्ट के ठेकेदार के कर्मियों ने मारपीट कर रुपये लूटने का प्रयास किया। जिस पर पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट कर लूटपाट का प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।
मंगलवार को थाना झिंझाना पहुंचे सुरेंद्र निवासी गांव पहाडपुरा मेरठ ने थाना झिंझाना में मुकदमा दर्ज कराया कि वह करनाल हरियाणा से ट्रक में एक भैंस लेकर अपने गांव जा रहा था। झिंझाना के बिडौली स्थित पशु चैक पोस्ट पर तैनात कर्मियों रहीस निवासी व जसमेंदर निवासी गांव फतेहपुर थाना बाबरी ने मारपीट कर दी।
पुलिस द्वारा नामजद दोनों कर्मियों को पकड़ने पर उन्होंने पुलिस को बताया कि चेकपोस्ट का ठेका नौशाद टपराना व बोबी फतेहपुर के नाम र्है। उनके कहने पर मारपीट की गई है। पुलिस ने पीड़ित कि तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अवनीश गौतम ने ताया कि नामजदों की
तलाश की जा रही है।
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
थानाभवन। थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में चालीस वाहनों का चालान काटा गया। जबकि एक दर्जन गाड़ियों के हूटर उतारवाए गए। जिनसे 15000 रुपये की वसूली की गई।
दो गायों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा
थानाभवन। वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकप गाड़ी से पुलिस ने अवैध रूप से ले जायी जा रही दो गायों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए है।
पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया। चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने वाहन चेकिंग करते हुए शामली की ओर से आ रही एक पिकप गाड़ी को रोक लिया। पिकप गाड़ी की चेकिंग में गाड़ी से एक युवक के पास से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
पकड़े गए युवक विकास पुत्र जगमाल निवासी परासोली थाना शाहपुर बताया ने शामली निवासी फरीद ने दो गाय जलालाबाद तक छोड़कर आने को भेजा था। फरीद पीछे बाइक पर आ रहा है, लेकिन फरीद के नहीं पहुंचने पर पुलिस ने विकास व फरीद के नाम मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी विकास को जेल भेज दिया। पुलिस ने गाय व पिकप गाड़ी को कब्जे में कर लिया।