शामली कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
शामली के गांव बलवा के मानव रहित रेलवे फाटक से पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्ज से चोरी की तीन बाइक बरामद हुई हैं।
बृहस्पतिवार को सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि इंस्पेक्टर सुशील कुमार, एसआई विनीत मलिक को बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली की तीन युवक बाइक लेकर बलवा के जंगल में घूम रहे हैं।
सूचना पर पुलिस ने मानव रहित रेलवे फाटक के पास से तीनों को पकड़ लिया। तीनों ने अपने नाम मोहित, रघुनंदन, सन्नी निवासी खानपुर कला बताए। तीनों के पास मिलीं बाइकाें के संबंध में पूछताछ की गई तो युवक स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। सख्ती से पूछताछ में बताया कि तीनों बाइक अलग-अलग जगह से चोरी की गई हैं।
तीनों बाइकों को बेचने के लिए बुढ़ाना जा रहे थे। बताया जाता है कि पकड़े गए तीनों बाइक चोर शातिर हैं और पलक झपकते ही बाइक साफ कर देते हैं। इनके पास से मिली तीन बाइकों में से तीनों के चेसिस नंबर अपठित मिले, यानि की शातिरों के द्वारा तीनों के चेसिस नंबर मिटाए गए थे। पुलिस ने तीनों का चालान कर जेल भेज दिया।