फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले दो आरोपी काबू

Fri, 02 Sep 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर के पीएनबी बैंक के एटीएम केबिन में महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 38,500 रुपये की नगदी निकालने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव कारखाना निवासी स्वाति ने गत आठ जून को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गत सात जून को वह पीएनबी बैंक की एटीएम में आई थी और उसने एटीएम कार्ड के माध्यम से कुछ राशि निकलवाने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी खामी के कारण मशीन से पैसे नहीं निकले।
विज्ञापन


एटीएम केबिन में खड़े युवकों ने सहायता के लिए उसका एटीएम कार्ड ले लिया और पैसे निकलवाने का प्रयास किया, लेकिन कार्ड से पैसे नहीं निकले। पैसे नहीं निकलने पर वह घर लौट गई। कुछ देर के बाद उसके मोबाइल पर राशि निकलने के मैसेज आने लगे। आठ जून को उसने अपने खाते की जांच की तो उसके खाते से 38500 रुपये गायब मिले। पुलिस ने स्वाति की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव आफताबगढ़ निवासी सुनील और गांव पाजू कलां निवासी सागर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें