फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने सूरजकुंड मंदिर के तोड़े ताले, हड़कंप

Tue, 29 Dec 2015 12:49 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बा के मोहल्ला रायजादगान डंगडूरा स्थित सूरजकुंड मंदिर का ताला तोड़कर चोर नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। 
विज्ञापन


मंदिर कमेटी के सदस्य पंकज गर्ग ने बताया कि रविवार शाम पूजा अर्चना के बाद मंदिर कपाट बंद करके वह घर लौट गए थे। सोमवार सुबह जब मंदिर पहुंचे, तो गेट का ताला टूटा मिला। उन्होंने जानकारी मंदिर कमेटी के लोगों को दी। जिसके के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

चोरों ने मंदिर के दान पात्र से करीब चार हजार रुपये नकदी, गैस सिलेंडर, साइकिल सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच करके लौट गए। थाने पहुंचकर पंकज गर्ग ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


उधर, दूसरी ओर कस्बे के रेलवे रोड स्थित हिंदू इंटर कॉलेज में नलकूप से ताला तोड़कर विद्युत मोटर, केबिल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले में कॉलेज प्रबंधक प्रदीप कुमार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग       की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें