फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के परिवार पर हमला

Mon, 20 Mar 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला में प्रेसवार्ता कर घटना के बारे में बताते आशुतोष पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांधला। पूजन के लिए मंदिर जा रहे अखिल भारतीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के परिवार पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर बताया कि आरोपियों से मुकदमेबाजी चल रही है। उसमें गवाही से रोकने के लिए ही हमला किया गया है।  
विज्ञापन


कस्बा कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने बताया कि कुछ लोग पूर्व में चले आ रहे मुकदमों के चलते उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। सोमवार सुबह उनका चचेरा भाई शुभम, भाभी सिमरन और परिवार के अन्य लोग मंदिर जा रहे थे। जब वह लोग मोहल्ला गुजरान में पहुंचे तो तीन युवक उनकी कार के सामने आ गए। उसके भाई को नीचे खींच लिया। कहा कि अपने भाई को हमारे मुकदमे में गवाही देने से मना कर देना नहीं, तो परिवार को जान से हाथ धोना पडे़गा। 

विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आशुतोष पांडेय ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें