कांधला। ईंट भट्ठा मुनीम पर जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के गांव किवाना निवासी बिल्लू पूर्व विधायक बलबीर सिंह के ईंट भट्ठे पर मुनीम का कार्य करता है । गत शनिवार की रात बिल्लू घर लौट रहा था, तो रास्ते में गांव के सचिन और अक्षय ने शराब के नशे में उसका रास्ता रोक लिया था। विरोध करने पर बिल्लू के साथ मारपीट कर दी थी।
जब बिल्लू जान बचाकर भागने लगा, तो उस पर तमंचे से फायर कर दिए थे। गोली लगने पर बिल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया था। शामली में उपचार के बाद बिल्लू को मेरठ रेफर कर दिया गया था। बिल्लू के चाचा वेदपाल ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
वहीं, इस मामले में थाना प्रभारी साहब सिंह ने बताया कि पुलिस ने दबिश के दौरान आरोपी सचिन को किवाना में नाला पटरी से गिरफ्तार कर 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। वहीं, मामले में फरार चल रहे अक्षय की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।