शामली । कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैराना रोड से भाजपा का झंडा लगी कार से अवैध शराब पकड़ी। इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। कार से 65 पेटी देशी शराब की बरामद हुई।
कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने कैराना रोड पर चेकिंग की। इस दौरान नहर पुल के निकट पुलिस ने टाटा सफारी कार को रोका, तो चालकों ने गाड़ी दौड़ा ली। जिस पर पुलिस ने पीछा करना शुरू कर दिया। बाद में आरोपी कार को छोड़कर भाग निकले।
पुलिस कार को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। यहां कार से 65 पेटी देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। कार पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। कोतवाली पुलिस की सूचना पर आबकारी टीम भी पहुंची।