फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में मरे युवक के परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 19 Feb 2016 01:07 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बारातियों और कार सवार युवकों के बीच फायरिंग में मरे युवक के परिजनों ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूल्हे पक्ष की ओर से भी अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस का कहना है कि बारातियों से कोई लूटपाट नहीं हुई। बल्कि मामला मारपीट का था।
विज्ञापन


बुधवार को झिंझाना क्षेत्र के गांव नौनांगली निवासी उपेंद्र की बारात बागपत के गांव लुहारी गई थी। वहां से लौटते समय गांव लिलौन के निकट बारात पर तीन गाड़ियों में आए युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान झिंझाना क्षेत्र के गांव पिंडौरा निवासी मोंटी के रूप में हुई। रात के समय बारातियों ने बदमाशों द्वारा हमला किए जाने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद रात में ही पुलिस ने बारात को थाने से रवाना कर दिया।

इस दौरान एक गाड़ी का चालक वहां फरार हो गया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बारातियों की गाड़ी पर पिंडौरा निवासी चालक जितेंद्र गया हुआ था। उसके साथ बारातियों ने मारपीट की है और उसके  फोन कर अपने साथियों को बुुलाया और बारात पर हमला करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने बारातियों को वापस बुला लिया। थाने में ही एसपी विजय भूषण ने बारातियों से पूछताछ की।
विज्ञापन


 उधर, सूचना मिलते ही मृतक युवक के परिजन भी पहुंच गए। मृतक के भाई आकाशदीप ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दूल्हा पक्ष की ओर से भी अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। दुल्हे के भाई पुष्पेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रात में ही मामला खुल गया था। मामला चालक के साथ मारपीट का था। अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि मृतक को किसकी गोली लगी है। इसकी जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

-निशांक शर्मा, सीओ शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें