फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और नकदी लूटी

Wed, 28 Sep 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। बदमाशों ने दो अलग-अलग स्थानों पर हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए दो युवकों से बाइक और हजारों रुपये की नकदी लूट ली। 
विज्ञापन


लोनी (गाजियाबाद) निवासी शाहिद ने मंगलवार को कांधला थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार को वह बाबरी निवासी अपनी बहन के पास से 59 हजार रुयये लेकर लोनी जा रहा था। वह कांधला के समीप   हाईवे पर भारसी मोड़ के समीप पहुंचा तो      पीछे से आ रहे बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसकी बाइक रुकवा ली।

उसकी पिटाई करते हुए बदमाशों ने नकदी, बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और बदमाशों  की तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गैस एजेंसी से कस्बा कांधला में गैस सिलेंडरों की सप्लाई करने वाले अफजल ने बताया कि मंगलवार दोपहर सप्लाई से मिले  30 हजार रुपये लेकर वह गैस गोदाम की ओर जा रहा था। पूर्वी यमुना नहर पटरी से कुछ        दूरी पर चला तो पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने उससे तमंचे के बल पर नगदी, और मोबाइल लूट लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराधा सिंघल का कहना है कि दोनों युवकों ने थाने में तहरीर दी है, बदमाशों की तलाश       की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें