फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीकर्मी को पीटा, अभिलेख फाड़े

Thu, 02 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
बाबरी। बिजलीघर बाबरी पर तैनात एसएसओ के साथ एक युवक ने गाली गलौज की। विरोध करने पर पीटा और बिजलीघर में रखे अभिलेख फाड़ दिए। पीड़ित एसएसओ ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बाबरी स्थित बिजलीघर पर तैनात एसएसओ सुभाष ने बुधवार को बाबरी थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। सुभाष ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े नौ बजे जब वह बिजलीघर पर ड्यूटी कर रहे थे, तो बाबरी निवासी संदीप उर्फ बिल्ली पुत्र कालूराम वहां पहुंचा। आरोप है कि संदीप ने उनके साथ गाली गलौज और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।

विरोध करने पर मारपीट की और दैनिक प्रयोग की जाने वाली सरकारी डायरी (लॉग शीट) फाड़ दी। आरोप है कि    जाते समय वह जान से मारने की धमकी भी देकर गया। कर्मचारी ने तुरंत ही पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी। इसके   बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपी युवक से भी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें