फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस में फंसाए जाने पर जहर खाया

Tue, 05 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। पुलिस द्वारा केस में फंसाए जाने से दुखी एक युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। परिजन गंभीर हालत में युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, यहां से उसे रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी दीपक पुत्र रामेश्वर पर मोहल्ले की ही एक महिला ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसमें पुलिस ने उस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। लगातार गिरफ्तारी को उसके घर दबिश दे रही थी। जिससे वह तनाव में था।  

सोमवार को वह मामले में कैराना कोर्ट पहुंचा और बाहर से बाहर जमानत कराने की कोशिश में लग गया, लेकिन जमानती नहीं मिल सका। 
वहां से लौटते समय दीपक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में दीपक को अस्पताल ले आए। उसने अस्पताल में बताया कि उस पर झूठा केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस दबाव बना रही है। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी आरबी सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें