फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने मुक्त कराई 250 बीघा जमीन

Mon, 16 Jan 2017 12:19 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
- फोटो : boredpanda
विज्ञापन
कैराना। गांव बरनावी के जंगल में भूमाफिया ने वन विभाग की 250 बीघा से अधिक जमीन पर अवैध कब्जा कर गेहूं की फसल बो रखी थी। इस जमीन पर शराब की भट्ठियां भी चल रही थीं। रविवार को तहसील प्रशासन, वन विभाग और आबकारी विभाग ने इस जमीन को कब्जा मुक्त कराया और शराब की भट्ठियों को नष्ट करा दिया।
विज्ञापन


बरनावी में भूमाफिया ने वन विभाग की 250 बीघा से अधिक जमीन पर अवैध कब्जा करके गेहूं की फसल बो रखी थी। रविवार को नायब तहसीलदार कामिंद्र गुप्ता, वन रेंजर राकेश बालियान पुलिस और आईटीबीपी के जवानों को साथ लेकर बरनावी के जंगल में पहुंचे। यहां पर उन्होंने वन विभाग की जमीन पर कब्जाधारियों द्वारा अवैध रूप से बोई गई गेहूं की फसल को दो ट्रैक्टरों से जोत कर नष्ट करा दिया।

नायब तहसीलदार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान वन विभाग की उक्त जमीन पर 7-8 अवैध शराब की भट्ठियां भी पाई र्गइं। आबकारी विभाग की टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। आबकारी विभाग ने उक्त भट्ठियों में तैयार रेक्टीफाइड शराब को नष्ट करा दिया। टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें