फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामी के हत्यारोपी भांजे गिरफ्तार

Mon, 28 Mar 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। गंगेरू के पूजा हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। नामजद आरोपी भांजों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने सौ  वर्ग गज के प्लाट को लेकर चल रहे विवाद के कारण हत्या होना बताया है। 
विज्ञापन


15 मार्च रात गांव गंगेरू गुजरान पट्टी निवासी पूजा पत्नि धर्मपाल की घर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूजा अपने पति धर्मपाल की हत्या के मामले में वादी थी। वारदात में पूजा के बेटे श्रीपाल ने बुआ के लड़के नितिन निवासी गुराना रोड बड़ौत और विपिन निवासी नजफगढ़ दिल्ली को नामजद कराया था।

रविवार को कांधला थाने पर प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम नामजद दोनों आरोपियों को कांधला में मुरली मनोहर इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा बरामद हुआ, जो हत्या में प्रयुक्त किया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ उन्होंने बताया कि धर्मपाल के पास काफी प्रापर्टी थी। अधिकतर प्रापर्टी को उसकी दोनों बहनें इस्तेमाल करती थीं। जिसमें बड़ौत स्थित 100 गज के प्लाट को लेकर पूजा से विवाद रहता था। वह प्लाट धर्मपाल ने विपिन और नितिन के नाम कर रखा था। उन्हें डर था कि मामी (पूजा) उनसे इस प्लाट को छीन सकती है। वारदात के एक दिन पहले ही पूजा जेल में अपने पति धर्मपाल के हत्यारोपियों से मुलाकात करने गई थी।

उन्हें आशंका थी कि हत्यारोपियों से समझौता किया जा रहा था। एक सप्ताह पूर्व रमाला थाना पुलिस ने पूजा के बेटे श्रीपाल  को किसी मामले में पकड़ लिया था, जिसमें पूजा को नितिन और विपिन पर शक था। 

आरोपियों ने बताया कि 15 मार्च की रात को खाना खाने के बाद कमरे में सो रहे थे, तो रात में मामी पूजा किसी से फोन पर बात कर रही थी और उनकी हत्या किए जाने की सुपारी दे रही थी। बाद में जब पूजा सो गई तो, रात करीब एक बजे वह पूजा के पास पहुंचे। उसकी चारपाई पर तकिये के नीचे रखा तमंचा निकालकर पूजा के सिर में गोली मार दी। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें