फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी युवती पर कुर्की की कार्रवाई

Thu, 31 Mar 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। युवती की अपहरण कर हत्या के मामले में फरार आरोपी युवती पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सकी। कोर्ट से नोटिस जारी होने के बाद भी युवती पेश नहीं हुई। जिसके चलते बुधवार को आरोपी युवती के पिता के घर पर कुर्की की कार्रवाई की गई। सरधना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरामद सामान को झिंझाना थाने में जमा कराया। 
विज्ञापन


अगस्त 2015 में सरधना क्षेत्र के गांव छुर  निवासी युवती अंजली को झिंझाना निवासी पांच युवकों ने अगवा कर लिया था। जिसे करीब दस दिन तक बंधक बनाए रखा और बाद में उसकी हत्या कर शव को दफना दिया था। इस मामले में युवती के पिता ने पांच युवकों व एक युवती के खिलाफ थाना सरधना में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद 12 सितंबर को अंजली का शव सरधना पुलिस ने नामजद आरोपी रूपेश की निशानदेही पर बरामद कर लिया।

साथ ही उसके चार साथियों नदीम, यासीन, बोबी, राहुल व युवती रश्मि के खिलाफ अपहरण के बाद हत्या किए जाने का मामला दर्ज किया। इस मामले में रश्मि को छोड़कर अन्य नामजद जेल चले गए थे। काफी तलाश के बाद भी रश्मि का पता नहीं लग सका। जिसके बाद पुलिस ने उसके कुर्की नोटिस जारी कराए। 
विज्ञापन


बुधवार को सरधना पुलिस झिंझाना पहुंची और रश्मि के घर से सामान की कुर्की की कार्रवाई की और वहां से कुर्क किया गया सामान थाना झिंझाना में जमा कराया। सरधना पुलिस के दरोगा पवन मलिक ने बताया कि रश्मि के न्यायालय से नोटिस जारी हुए थे। इसके बाद रश्मी पेश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें