फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया बिजली बिल पूछा, आंख में मिर्ची डाली और लूट लिया

Fri, 31 Mar 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली घर पर घटना की जानकारी लेने पहुंचे विद्युत निगम के अधिकारी और जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झिंझाना। दिनदहाड़े बिजलीघर में घुसे बदमाशों ने सब स्टेशन आफिसर (एसएसओ) की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर करीब 1.75 लाख रुपये लूट लिए। बिजलीघर में लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

   घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की   तलाश में कांबिंग कराई, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित की तहरीर पर झिंझाना     थाने में अज्ञात में बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऊन-झिंझाना मार्ग स्थित गांव सिकंदरपुर में विद्युत उपकेंद्र (बिजलीघर) पर बृहस्पतिवार को एसएसओ सुरेशपाल की ड्यूटी थी। सुबह करीब आठ बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवक बिजलीघर पर पहुंचे। उन्होंने सुरेशपाल से गांव आमवाली के किसान का बकाया विद्युत बिल के बारे में पूछा। 
   जैसे ही एसएसओ सुरेशपाल बिलबुक को देखने लगा, तो युवकों ने उसके चेहरे पर लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। इसी दौरान टेबल की दराज में रखे थैले को लेकर दोनों बाइक सवार युवक फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत   पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद झिंझाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताए गए हुलिया के आधार पर दोनों बदमाशों को तलाश प्रारंभ किया। कई रास्तों     पर चेकिंग कराई गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। एसएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि सुरेशपाल की ओर से 1.75 लाख रुपये की लूट होना      बताया गया है।  तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में कांबिंग जारी है। 
विज्ञापन

   उधर, बिजलीघर के एसएसओ सुरेशपाल ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई, मगर पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि जब भी किसी व्यक्ति की आंख में मिर्ची पाउडर डाला जाता है, तो आंखें लाल होने के साथ ही सूजन भी आ जाता है, लेकिन पीड़ित के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। हर बिंदु को ध्यान में रखकर     छानबीन हो रही है, जिसके चलते जल्दी ही वारदात का खुलासा     कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें