फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में इनामी गिरफ्तार

Tue, 12 Sep 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
encounter - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना।  मुजफ्फरनगर के गांव पीनना स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में डकैती डालने के मामले में फरार चल रहा पांच हजार का इनामी बदमाश अनुज को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया,            जबकि उसका साथी वसीम फरार हो गया। वसीम जहानपुरा निवासी बदमाश मुकीम काला का भाई है। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल  हो गया।  
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब दो बजे कैराना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार को मुखबिर से सूचना मिली कि अलीपुर गांव से जहानपुरा गांव जाने वाले रास्ते पर दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। इसके बाद कोतवाली प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को साथ लेकर अलीपुर रोड पर घेराबंदी की।

दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग के दौरान ईख में छिपा बदमाश अनुज घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश मुकीम काला का भाई वसीम फरार हो गया। इस दौरान सिपाही संदीप भी गोली लगने से घायल हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायल बदमाश अनुज को कैराना सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। वहीं,  इस मामले के बारे में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मुजफ्फरनगर के गांव पीनना निवासी अनुज है। उस पर पांच हजार का इनाम घोषित है, जबकि एसपी शामली ने उस पर 12 हजार के इनाम की संस्तुति की है। इसके अलावा उन्होंने बताया िक अनुज के पास से पिस्टल .32 बोर, 4 खोखा, 10 कारतूस, एक तमंचा 315 बोर और एक बाइक बरामद हुई है।  

यमुना खादर में बदमाशों की तलाश 
शामली।  बदमाशों की घेराबंदी करने के लिए पुलिस ने सोमवार रात कैराना और कांधला क्षेत्र मेें कांबिंग की। यमुना खादर क्षेत्र के कई रास्तों पर घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा, जिनसे पूछताछ की जा रही है।  

सोमवार दोपहर ही कैराना क्षेत्र के गांव जहानपुरा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने एक बदमाश अनुज निवासी पीनना को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुख्यात बदमाश मुकीम काला का भाई वसीम मौके से फरार हो गया था। सोमवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकीम काला का भाई वसीम और अन्य शातिर बदमाश यमुना खादर क्षेत्र में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने कई थानों की पुलिस को साथ लेकर कैराना थाना क्षेत्र में गांव तितरवाड़ा और फिर कांधला क्षेत्र में गंगेरू -इस्सोपुर टील मार्ग पर बदमाशों को तलाश किया। करीब एक घंटे तक चेकिंग अभियान चलता रहा। आते जाते वाहनों को रोक कर भी चेकिंग कराई गई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। वहीं, चर्चा रही कि पुलिस ने अभियान के दौरान दो संदिग्ध बदमाशों को पकड़ा, जिन्हें पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ ले गई। 
इसके अलावा रात करीब सवा नौ बजे तक कांधला क्षेत्र में चेकिंग करती रही। वहीं, दूसरी ओर  पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा का कहना है कि बदमाशों की तलाश में चेकिंग कराई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें