फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से बातचीत करने पर हथियार चले

Mon, 10 Apr 2017 12:12 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
कैराना। शादी में शामिल होने कैराना आए दो अलग-अलग रिश्तेदारों के बीच महिलाओं के साथ बातचीत करने पर मारपीट हो गई। झगड़े के दौरान एक युवक घारदार हथियार से घायल हो गया। जबकि दूसरे पक्ष की एक महिला ने सोने की चेन व बुंदे छीनने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी। 
विज्ञापन


कस्बे के चौक बाजार सराय में जमील की लड़की की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए उसके रिश्तेदार बघरा निवासी मतीन व बागपत निवासी शहजाद तथा उनके परिवार के लोग तथा महिलाएं आई हुई थीं। रविवार दोपहर खाने का प्रोग्राम चल रहा था। इसी बीच एक युवक ने एक महिला के साथ कुछ उल्टी सीधी बात कर ली।

इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया तथा बाद में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान मतीन निवासी बघरा के हाथ पर धारदार हथियार लगने से वह घायल हो गया। बाद में मतीन पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही शहजाद पक्ष ने भी कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान दूसरे पक्ष ने उसकी पत्नी की सोने की चेन व बुंदे छीन लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें