कांधला। शिक्षक से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
चार दिन पूर्व कांधला क्षेत्र के गांव आल्दी निवासी शिक्षक बनारसी दास से कॉल करके दो लाख की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सोमवार को आल्दी गांव निवासी गोविंदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने बताया कि गोविंदा ने गांव के ही जालंधर से मोबाइल फोन लेकर शिक्षक को कॉल की थी।
जालंधर ने ही गोविंदा को बताया था कि शिक्षक से किस तरह धमकाकर रंगदारी मांगनी है और पैसे कहां लाने हैं, इस बारे में बाद में बता दिया जाएगा। रंगदारी मांगने में गोविंदा के साथ ही जालंधर की भी पूरी भूमिका रही। इसी के चलते मंगलवार को आरोपी जालंधर को गिरफ्तार कर लिया गया। दोपहर बाद उसको न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।