फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को मां की गोद से छीन रजवाहे में फेंकी, मौत

Wed, 26 Apr 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बच्ची का फाइल फोटो। - फोटो : Baby file photo
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलवार की दोपहर एक महिला की गोद से उसकी एक माह की बेटी को छीन कर भाग गए। तलाश के दौरान शाम को बच्ची की लाश रजवाहे में मिली।
विज्ञापन


उसके बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची को अगवा कर उसकी हत्या किए जाने की वजह पता नहीं चल सकी है। देर रात तक तहरीर न मिलने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी थी। 

बेहट कोतवाली के गांव नगला खुर्द निवासी अवनीश की पत्नी संदीपा अपनी एक माह की बेटी रिया को लेकर सहारनपुर दवाई लेने के लिए गई थी। वापस लौटते समय जब वह दोपहर करीब दो बजे कलसिया में नगला गोहर के पास उतरी तो दो बदमाश बाइक पर आए और संदीपा की गोद से उसकी एक माह की मासूम बेटी रिया को छीन ले गए।
विज्ञापन


संदीपा रोते बिलखते हुए बदमाशों की बाइक के पीछे दौड़ती रही, लेकिन बदमाशों का दिल नहीं पसीजा। इसके बाद संदीप बदहवास हालत में गांव पहुंची और घरवालों को रिया को अगवा किए जाने के बारे में बताया। परिजन संदीपा को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने 100 नंबर पर सूचना देकर बदमाशों की तलाश की। 
इस दौरान संदीपा से छीना गया थैला कुछ दूरी पर खाली पड़ा मिला। उसमें कुछ रूपये थे, जो बदमाश निकाल ले गए।  इसके बाद परिजन संदीपा को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी।

परिजन और पुलिस को रिया की तलाश के दौरान शाम छह बजे सूचना मिली कि थाना देहात कोतवाली के लड़वा गांव के पास रजवाहे में एक बच्ची की लाश है। पुलिस परिजनों को लेकर मौके पर पहुंची तो उन्होंने बच्ची की शिनाख्त रिया के रूप में की।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और उसे पीएम के लिए भेज दिया। एसएसआई देवेंद्र यादव ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। परिजनों को बुलाया है। कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें