फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने ही अनिल को मार डाला

Thu, 04 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शामली। बनत निवासी अनिल की हत्या उसी के चार दोस्तों ने शराब बेचने को लेकर हुए विवाद में कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और  अनिल के खून में सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के कस्बा बनत निवासी अनिल 20 मई को लापता हो गया था। अगले दिन कृष्णा नदी किनारे उसकी खून से सनी खाट पड़ी मिली थी। इस मामले में अनिल की पत्नि की ओर से चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कुछ दिनों पूर्व इस मामले में पुलिस को चकमा देकर मुख्य आरोपी संजीव कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया था।

तब से लेकर पुलिस संजीव को रिमांड पर लेने का प्रयास कर रही थी। बुधवार को पुलिस को संजीव का रिमांड मिल गया। आदर्श मंडी पुलिस ने संजीव से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार संजीव ने अनिल को घर से बुलाकर शराब पिलाई और उसके बाद अपने साथियों के साथ उसको गोली मार दी। यहीं नहीं आरोपियों ने उसके पत्थर से भी कुचला। 
विज्ञापन


उसके बाद उन्होंने संजीव की लाश को नदी में डाल दिया था। आदर्श मंडी पुलिस ने अनिल की हत्या में प्रयुक्त तमंचा तथा उसके कपड़े आरोपी संजीव के पास से बरामद कर लिए। पूछताछ के बाद पुलिस ने रिमांड का समय पूरा होने के बाद उसे जेल भेज दिया। 

शराब बेचने को लेकर हुए विवाद में अनिल की हत्या संजीव ने अपने साथियों के साथ की थी, रिमांड पर लेकर उससे हत्या में प्रयुक्त तमंचा तथा कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। - एमएस गिल प्रभारी थाना आदर्श मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें