चरथावल । परिजनों ने एक पखवाड़े पहले नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रेप और नाबालिग लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
क्षेत्र के गांव की नाबालिग लड़की को मंसूरपुर थाना क्षेत्र के पुरा निवासी युवक गत नौ अक्तूबर को अपहरण कर ले गया था। तब से परिजन लड़की को तलाश करने में जुटे थे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार को परिजनों ने मुजफ्फरनगर के सुजडू में आरोपी युवक को लड़की के साथ दबोच लिया और आरोपी को लाकर चरथावल थाने में सौंप दिया, जबकि पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग के अपहरण कर रेप करने की तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान कराने के लिए पेश किया जाएगा। पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी रोहित उर्फ साहिल पुत्र अरुण स्थायी रूप से पुरा गांव का है, पूछताछ में उसने बताया 11 साल पहले वह धर्म परिवर्तन कर पीड़िता के गांव में आकर रहने लगा था। तब से उसके संपर्क लड़की से हो गए थे। उसने रोहित की जगह अपना नाम साहिल रख लिया था।
हालांकि धर्म परिवर्तन से संबंधित कागजात वह पुलिस को नहीं दिखा सका है।