फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कर भागे शराब तस्कर

Sat, 24 Oct 2015 12:47 AM IST
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। हरियाणा से तस्करी करके लाई गई शराब को कुरालसी गांव में सप्लाई कर रहे दो शराब के तस्करों को पुलिस ने घेर लिया। रात के अंधेरे में पुलिस पर फायर कर तस्कर शराब से लदी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शराब की पेटियों से लदी टाटा 207 को कब्जे में ले लिया। फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर इंसपेक्टर कमल सिंह यादव दरोगा मनोज बालियान, नरेश यादव आबकारी विभाग के इंसपेक्टर हिम्मत सिंह तथा पुलिस बल को लेकर बृहस्पतिवार को मध्य रात्रि के समय कुरालसी गांव पहुंचे। हरियाणा से शराब की तस्करी करके टाटा 207 में भरकर कुरालसी गांव में सप्लाई करने वाले तस्करो को पुलिस ने घेर लिया।

अचानक रात के अंधेरे में भारी पुलिस बल को देखकर गांव में शराब की तस्करी करने वाले तस्कर चौकन्ने हो गए। उन्होंने पुलिस की टीम पर फायरिंग करते हुए अंधेरे में फरार हो गए। फायर की आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। ग्रामीण की मौजूदगी में पुलिस ने शराब से लदी टाटा 207 को कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले आए।
विज्ञापन


इंसपेक्टर कमल सिंह यादव ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत करीब दो लाख रुपये है। यह शराब प्रत्याशियों को सप्लाई करने के लिए गई थी। उन्होंने बताया कि तस्करी करने वाले गांव कुरथल निवासी बसंत कुमार  और राजपुर गढ़ी निवासी रमन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। तस्करों की तलाश में पुलिस ने रात में ही उनके घरों तथा ठिकानों पर छापे मारे, लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें