फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घर प्रेमी की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले धुनाई, फिर निकाह कराने का फैसला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। थानाक्षेत्र के एक गांव में युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा। आहट होने पर प्रेमिका के परिजनों ने उसे दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। मामला एक समाज का होने के चलते पंचायत बुला ली गई। पंचायत में पंचों ने दोनों का निकाह कराने का फैसला सुनाया है। दोनों के परिजनों ने इसके लिए दो दिन का समय पंचायत से मांगा है।
विज्ञापन

युवक का अपने पड़ोस की युवती से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों अक्सर छिप-छिप कर मिलते रहते थे। शनिवार की रात्रि में युवती ने युवक को अपने घर बुला लिया। रात्रि लगभग एक बजे युवती के पिता की आंख खुल गई। आहट होने पर युवती के पिता ने देखा कि युवक और युवती कमरे में बात कर रहे हैं। युवक को मौके पर ही दबोच लिया। घर में शोर होने पर युवती के अन्य परिजन भी जाग गए। युवती के परिजनों ने युवक की जमकर धुनाई की और उसके परिजनों को बुलाकर उन्हें उसे सौंप दिया। मामला एक ही बिरादरी का होने के कारण समाज के लोगों ने दोनों का निकाह करने के लिए पंचायत की। पंचायत में युवक और युवती साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि उन्हें इस प्रकार के किसी मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें