शामली। नगर का एक जूता व्यापारी संदिग्ध हालात में लापता हो गए। तीन दिन पहले वे घर से दिल्ली जाने की बात कहकर गए थे। उसके बाद से व्यापारी का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। रिश्तेदारी, परिचितों व मित्रों के यहां भी तलाश करने पर उनका पता नहीं चल सका। परिजनों की तरफ से पुलिस ने व्यापारी की गुमशुदगी दर्ज की है। व्यापारी की तलाश में पुलिस की टीम दिल्ली और अन्य स्थानों के लिए गई है।
शहर के काका नगर निवासी अमित वर्मा का वर्मा मार्केट में जूतों का शोरूम है। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले वे किसी काम से दिल्ली जाने की बात कहकर घर से गए थे। उसके बाद से वापस नहीं लौटे। परिजनों की सूचना पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने व्यापारी की गुमशुदगी दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि परिजनों की सूचना पर लापता व्यापारी की गुमशुदगी दर्ज की गई है। व्यापारी की तलाश में टीम गठित कर दिल्ली व अन्य संभावित स्थानों पर भेजी गई है।
पांच दिन बाद भी प्रॉपर्टी डीलर का नहीं लगा सुराग
शामली। शहर की सीबी गुप्ता कालोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर पांच दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। अभी तक उनका पता नहीं चल सका। वे 10 दिसंबर की सुबह घर से मोहल्ला रामशाला में साइड पर गए थे। उसके बाद से वे वापस नहीं लौटे। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने लापता प्रॉपर्टी डीलर की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर की तलाश की जा रही है। अभी तक उनके संबंध में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी।