झिंझाना। एक गांव के प्राइमरी स्कूल के शिक्षक पर रसोईया की बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पीड़ित किशोरी के पिता ने एसपी के यहां शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी एक गांव के प्राइमरी स्कूल में बच्चों का मिड-डे मील बनाती है। पत्नी की तबियत खराब होने पर वह खाना बनाकर घर जल्दी घर आ गई उसकी जगह उसकी बेटी साफ सफाई को वहां रुक गई। आरोप है कि स्कूूल के शिक्षक ने उसकी बेटी को मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने इसकी जानकारी घर आकर दी, तो शिक्षक से पूछताछ की। जिस पर उसने महिला को काम से हटाने की धमकी दी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की तहरीर आई है। घटना 15 नवंबर की बताई जा रही है। तहरीर के आधार पर गांव में जांच कराई जा रही है। पीड़ित ने बताया की एसपी शामली के अलावा बीएसए शामली को भी प्रार्थना पत्र भेज कर अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।