फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र बरामद, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। छात्र का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। छात्र को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपियों के रिश्तेदारों से रुपये हड़पने के आरोप में छात्र को अगवा किया गया था और छात्र के परिजनों से रुपयों की मांग की गई थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बाबरी क्षेत्र के गांव तलवा माजरा निवासी कक्षा-12 के छात्र राजा को बृहस्पतिवार अपराह्न साढ़े तीन बजे शामली में माजरा रोड से दो बाइक सवार पांच युवकों ने अगवा कर लिया था। राजा के दोस्त शुभम पुत्र ओमवीर निवासी तलवा माजरा अपहरण की सूचना पुलिस को दी थी। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि छात्र राजा को अंकुर व रजत पुत्र रविंद्र कुमार और सचिन पुत्र देवेंद्र निवासी गांव बधेव थाना आदर्श मंडी तथा दो अज्ञात युवकों ने अगवा कर लिया था। मोहल्ला काकानगर में सचिन के मकान में ले जाकर बंधक बना लिया था। इसके बाद राजा के मोबाइल फोन से ही उसके परिजनों को कॉल करके रुपयों की मांग की थी। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपियों ने गांव हाथी करौदा निवासी रिश्तेदार से दो लाख रुपये हड़प लेने का आरोप लगाकर छात्र का अपहरण किया। काकानगर स्थित मकान पर ले जाकर छात्र को बंधक बनाकर पीटा गया था। सीओ ने बताया कि आरोपी फरार हैं। उनको गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
- माजरा रोड से बाइक सवार युवकों ने छात्र को किया था अगवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें