फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल काटने के विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
फसल काटने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन

कांधला (शामली)। यमुना खादर क्षेत्र में विवादित भूमि को हरियाणा के किसानों ने ठेके पर देकर किसानों के दो गुटों में रंजिश पैदा कर दी। फसल काटने के विवाद में दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। आरोप है कि दोनों पक्षों की तरफ से दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 19 लोगों को हिरासत में ले लिया और रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढी रामकौर निवासी किसान रामकुमार, मांगेराम, राहुल, बबलू, वीरपाल, प्रवीण, सुंदर सहित अन्य किसानों के यमुना खादर के गांव डुंडुखेडा के समीप करीब 300 बीघा भूमि है। वहीं, इस भूमि पर हरियाणा राज्य के गांव नन्हेड़ा निवासी किसान संसार और सतीश सहित अन्य किसान अपना हक बताते हैं। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के किसानो में रंजिश चली आ रही है। उधर, करीब दो साल से हरियाणा के किसानों ने गांव गढी रामकौर के कुछ किसानों को उक्त भूमि ठेके पर दे दी, जिस कारण गांव में दो गुट बन गए हैं। मंगलवार को गांव गढ़ी रामकौर से बनारसी, जयपाल और हरियाणा के किसान संसार, सतीश आदि फसल को काटने के लिए पहुंच गए। इसकी भनक लगने पर दूसरे पक्ष के किसान भी मौके पर पहुंचे और फसल काटने का विरोध कर दिया। दोनों पक्षों में गालीगलौज हुई और लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में हुआ, जिस कारण संसार, राहुल, बबलू, साहब सिंह और देवेंद्र घायल हो गए। आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए दोनो ओर से कई राउंड हवाई फायरिंग की गई। सीमा पर किसानों के बीच झगड़े की सूचना पर थाना प्रभारी ओपी चौधरी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष के 19 लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें