फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव
विज्ञापन

कैराना। कोतवाली कैराना क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा में मजदूर का शव पेड़ पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मजदूर ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या हुई अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मृत्यु का सही कारण पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम तितरवाड़ा निवासी श्यामलाल (45) मजदूरी और ठेके पर ली गई जमीन में खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि तितरवाड़ा के जंगल में पेड़ से अधेड़ व्यक्ति का शव लटका हुआ है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को उतारकर उसकी शनाख्त कराई। इसके बाद श्यामलाल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। श्यामलाल की मौत की गुत्थी हत्या या फिर आत्महत्या में उलझकर रह गई। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मी को सांप ने काटा
शामली। एआरटीओ दफ्तर में सफाई कर्मी गांव लिलौन निवासी चमन लाल (52) को सांप ने काट लिया। मंगलवार दोपहर बाद वह निर्माणाधीन कलक्ट्रेट मुख्यालय के पास पौधरोपण कराने के लिए टीम के साथ गया हुआ था। इसी दौरान उसको सांप ने काट लिया। साथी कर्मियों ने उसको शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, सूचना मिलने पर चमनलाल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें