फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर किसान से हड़पे 17600 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

गांव बराला निवासी किसान को लॉटरी लगने का झांसा देकर एक युवक ने 17600 रुपये ठग लिए। पीड़ित किसान ने कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बराला निवासी गय्यूर ने तहरीर देकर बताया कि कई दिन पूर्व उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम संदीप कुमार बताया और कहा कि तुम्हारी लॉटरी लगी है, जिसमें तुम्हें करीब 50 हजार रुपये का गिफ्ट मिलना है। इसके लिए फाइल खर्च के रूप में गय्यूर से 17600 रुपये की मांग की गई और एक बैंक खाता बताकर उसमें रकम डलवा ली। इसके बाद भी जब गय्यूर को कोई गिफ्ट नहीं मिला, तो उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ। गय्यूर ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। कैराना कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें