फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन ढलते ही बदमाशों ने युवक से लूट 32 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन ढलते ही बदमाशों ने युवक से लूटे 32 हजार
विज्ञापन

शामली। कंटेनर ठीक कराने के लिए शामली से मिस्त्री को लेकर जा रहे युवक से पांच बदमाशों ने हसनपुर के पास आतंकित करते हुए 32 हजार की नगदी लूट ली। इस दौरान विरोध करते हए एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि चार अन्य फरार हो गए। मामले में तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

शामली के कुड़ाना रोड निवासी सुनील का कंटेनर बृहस्पतिवार की शाम गांव लिसाढ़ के पास खराब हो गई। बताया जाता है कि शाम को वह शामली मिस्त्री लेकर जा रहा था। जब वह गांव हसनपुर के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवकों और वहां दो अन्य युवकों ने उसको आतंकित करते हुए उससे 32 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान शोरशराबा होने लगा तो चार लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को कोतवाली में ले आई। मामले में तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें