जानसठ। गांव सालारपुर के निकट कुछ युवकों ने गन्ना डालकर कर लौट रहे किसानों के साथ मारपीट कर ट्रैक्टर छीन लिया।
बुधवार रात गांव ढांसरी निवासी शोभाराम, संजीव, कमल, यशपाल, विपिन, भीम आदि किसान टिकौला शुगर मिल में ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना डालने गए थे। मिल से लौटते समय गांव सलारपुर के कुछ युवकों ने भट्ठे के पास ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर उनका ट्रैक्टर छीन लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर मारपीट कर ट्रैक्टर छीनकर ले जाने की तहरीर दी। एसएसआई मनोज यादव ने बताया कि टिकौला शुगर मिल में दोनों गांव के किसानों में आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसको लेकर मारपीट हुई है। ट्रैक्टर छीनने का कोई मामला नहीं है। गांव ढांसरी के किसानों ने तहरीर दी है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।