छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार को पीटा
थानाभवन (शामली)। क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी युवक और उसके साथियों ने परिवार को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी रिफाकत ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। आरोप है कि गांव का ही युवक उसकी बेटी के साथ आते जाते समय अक्सर छेड़छाड़ करता था। बुधवार शाम भी जब उसकी बेटी घर के बाहर गली में जा रही थी, तो आरोपी ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर वह गालीगलौज पर उतर आया। इसके बाद युवती घर लौट आई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक और उसके साथियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पिटाई करके रिफाकत और उसकी दो बेटियों को घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर उपचार कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।