फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दो दूकानों से 17 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के भागमलपुर भीरा बाजार के पास स्थित अंग्रेजी और देसी दुकान में बुधवार की शाम सात बजे पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन को तमंचे से भयभीत करके 17 हजार रुपये लूट ले गए। बदमाश दो बाइक पर सवार चार की संख्या में थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल गए थे। दूकान के मालिक की तहरीर के आधार पर पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के गिड़ऊर गांव निवासी मुकेश सिंह की मां राधिका सिंह के नाम से अंग्रेजी और देसी शराब की दुकान का लाइसेंस है। यहां पर गिड़ऊर गांव निवासी जितेंद्र सहित दो लोग सेल्समैन हैं। शराब की दोनों दुकानें भीरा बाजार के पास भागमनपुर गांव में है। बुधवार की शाम दोनों दुकानें खुली हुई थी। इस दौरान सेल्समैन जितेंद्र दुकान पर मौजूद था, जबकि दूसरा कहीं गया हुआ था। तभी दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाश पहुंचे। दूकान में बैठकर शराब पीने वालों को तमंचा दिखाते हुए चुप रहने को कहा और सेल्समैन के कनपटी पर तमंचा सटा दिया। जबकि तीन बदमाश दोनों दूकानों के काउंटर में रखा 17 हजार रुपये लूट लिया। इसमें अंग्रेजी शराब की दुकान से 12 हजार और देसी की दुकान से पांच हजार रुपये शामिल है। घटना के बाद बदमाश अपनी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। लेकिन तब तक बदमाश दूर निकल गए थे। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें