फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश, पर पहचान नहीं हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

गगन विहार स्थित अस्पताल में घुसकर आतंक फैलाने वाले बदमाश सीसीटीवी में कैद तो हो गए, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई है। मौके से बरामद बाइक और सीसीटीवी फुटेज में हुलिया देखने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। कुछ सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं, जिसके चलते बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार रात शहर के गगन विहार में डाक्टर गौरव गोयल और रुचि गोयल के अस्पताल पर दो बदमाश बाइक से पहुंचे थे। दोनों ही बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। इसके बाद बदमाशों ने अस्पताल में घुसकर डाक्टर रुचि गोयल के केबिन में घुसने की कोशिश की। कंपाउंडर ने बदमाशों को रोका, तो उस पर पिस्टल तान दी थी। इसी बीच अस्पताल में मौजूद सिपाही विवेक रावत ने बदमाशों पर अपना सरकारी पिस्टल तान दिया था, जिसके चलते बदमाश फरार हो गए थे। जाते समय बदमाश अपनी बाइक भी अस्पताल के बाहर ही छोड़ गए थे। पुलिस ने बाइक की छानबीन कराई। बाइक गाजियाबाद नंबर की है, जिसे उसके मालिक ने मोदीनगर में किसी व्यक्ति को बेच दिया था। वहीं, पुलिस ने अस्पताल में लगी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली, जिसमें बदमाशों का हुलिया देखने के बाद मुखबिर और अन्य माध्यमों से बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि अभी तक बदमाशों का नाम पता मालूम नहीं चल सका है। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि अस्पताल में घुसे बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें