फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना।
विज्ञापन

बधाई मांगने के लिए क्षेत्र को लेकर किन्नरों में फिर विवाद हो गया है। एक किन्नर ने चौसाना चौकी पुलिस को तहरीर देकर दूसरे किन्नर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
बुधवार को सोनिया किन्नर ने चौसाना पुलिस चौकी पर पहुंचकर तहरीर दी। उसमें बताया कि सोनू किन्नर पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। सोनिया ने बताया कि पूर्व में क्षेत्र का विवाद पुलिस ने ही निपटाया था, जिसमें दोनों पक्षों में समझौता कराया गया था। बावजूद इसके उसे क्षेत्र में बधाई मांगने से रोकने का प्रयास करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। चौकी प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि सोनिया की तहरीर मिली, जांच की जा रही है। गौरतलब है कि पूर्व में भी किन्नरों के दोनों पक्षों में इसको लेकर विवाद हुआ था। चौसाना चौकी पर हंगामा प्रदर्शन होने के बाद झिंझाना थानाध्यक्ष ने दोनो पक्षों में समझौता करा दिया था।
विज्ञापन

महिला से चेन लूटी
कैराना। कस्बा कैराना से स्कूटर पर अपनी ननद के साथ शामली आ रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली। झपटमारी के दौरान महिला और उसकी ननद स्कूटर सहित गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन

कैराना कस्बा के मोहल्ला चौक बाजार निवासी ममता मित्तल बुधवार सुबह करीब दस बजे अपनी ननद आयुषि के साथ स्कूटर पर शामली आ रही थी। स्कूटर को आयुषि चला रही थी। शामली रोड पर पीयूष आर्यन आश्रम के पास पहुंची, तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने ममता के गले से चेन झपट ली। इसी दौरान नियंत्रण बिगड़ने के कारण स्कूटर गिर गया और ननद भाभी घायल हो गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। हालांकि मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें