छात्रा लापता
खतौली (मुजफ्फरनगर) । रतनपुरी क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 11 की छात्रा नगर के एक कॉलेज में पढ़ती है। परिजनों ने पुलिस से मिलकर बताया कि मंगलवार को कालेज की छुट्टी होने पर छात्रा घर नहीं लौटी। परिजनों ने गांव के एक युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का भी आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिस से छात्रा की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने बरामदगी का आश्वासन दिया है।