गांव अंबेहटा रिदान में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए।
गांव अंबेहटा रिदान में रहमान पुत्र मुख्तार और रफीक पुत्र रसीद गांव में ही दुकान करते है। दोनों पक्षों में शुक्रवार की दोपहर दुकान के सामने कूड़ा डालने को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर डंडे चल गए। झगड़े में रहमान पुत्र मुख्तार और दूसरे पक्ष से रफीक पुत्र रसीद ,मोबीन पुत्र महमूद घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ऊन में उपचार कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ ऊन चौकी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
श्मशान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग
शामली। गांव बझेड़ी निवासी लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर बताया कि गांव में श्मशान की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। ग्राम प्रधान भी उनका विरोध नहीं कर रहा है। यदि ग्रामीण अवैध कब्जा हटवाने की बात करते हैं, तो उनसे गाली गलौज की जाती है। इस बारे में ऊन तहसील में भी शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। उनकी मांग है कि अवैध कब्जा हटवाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएं। शिकायत करने वालों में अरुण, कुलदीप, अमित, अजय, अंकित, चंद्रवीर आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।