फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से बस में छेड़छाड़, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

चलती बस में महिला से छेड़खानी पर हंगामा बरप गया। महिला ने युवक की बस में ही जमकर खबर ली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि शाम को दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया।
विज्ञापन

कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला मंगलवार को किसी काम से शामली आई हुई थी। सुबह महिला शामली से अपने गांव जाने के लिए शामली बस अड्डे से एक बस में सवार हुई। महिला के पीछे उसी के गांव का युवक खड़ा हुआ था। आरोप है कि आरोपी युवक ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। पहले तो महिला ने बर्दाश्त किया। हालांकि युवक के हद पार करने पर महिला का पारा चढ़ गया। महिला ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की। इस बीच किसी ने डायल-100 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में गांव के जिम्मेदार लोग भी पहुंच गए। युवक ने अपनी गलती मान ली। इस पर दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को छोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मनचलों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें