फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मस्जिदों, मंदिरों का रिकार्ड खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मस्जिदों, मंदिरों का रिकार्ड खंगाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चरथावल के कुटेसरा गांव की मस्जिद से बांग्ला आतंकवादी अब्दुल्ला के पकड़े जाने पर खुफिया विभाग की नींद टूटी है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस और खुफिया विभाग ने मस्जिदों और मंदिरों समेत सभी धार्मिक स्थलों का रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। खासकर मस्जिदों के इमामों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
मुजफ्फरनगर के कुटेसरा गांव में छापा मारकर वहां मस्जिद में मौलवी के रूप में रह रहे बांग्लादेशी आतंकी को गिरफ्तार किया था। मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला यह आतंकी पिछले कई वर्षों से नाम बदलकर सहारनपुर के कस्बा देवबंद थाना क्षेत्र के गांव अम्बेहटा शेखा में रह रहा था और देवबंद में कई लोगों को संपर्क में था। प्राथमिक पूछताछ में यह खुलासा हुआ था कि फर्जी निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट के साथ यहां रह रहा अब्दुल्ला आतंकी गतिविधियों में लिप्त संदिग्धों को भारत में आसरा दिलाने में मदद करता था और उनके फर्जी दस्तावेज बनाता था। पकड़े गए आतंकी के कब्जे से ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, तहसीलदार और निर्वाचन अधिकारी की मोहरें मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुटेसरा से अब्दुल्ला के गिरफ्तार किए जाने के बाद खुफिया विभाग की नींद भी टूट गई है। मंगलवार को खुफिया विभाग ने नगर की मस्जिदों व मंदिरों में जाकर अपने स्तर से वहां के इमामों, पुजारियों तथा वहां रहने वाले लोगों के विषय में जानकारी जुटाई है। इसके अलावा जनपद में रह रहे ऐसे किराएदारों की भी कुंडली खंगाली जा रही है, जो संदिग्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें