फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम तोड़ने से रोका तो घर में घुसकर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आम तोड़ने से रोका तो घर में घुसकर फायरिंग
झिंझाना। क्षेत्र के गांव भमेड़ी शाहपुर में बाग की रखवाली कर रहे व्यक्ति ने एक युवक को आम तोड़ने से रोका तो आरोपी ने अपने परिजनों के साथ घर में घुसकर मारपीट तथा फायरिंग कर दी। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भमेड़ी शाहपुर निवासी धनराज पुत्र वीरेंद्र का गांव में आम का बाग है। बाग में गौतम और उसकी पत्नी रीना देखभाल करते हैं। आरोप है कि शुक्रवार की शाम गांव निवासी युवक ने बाग से आम तोड़ लिया था। इस पर गौतम ने उसको मना किया। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। हालांकि रात्रि में दोनों में समझौता हो गया था। आरोप है कि शनिवार की सुबह गौतम बाग मालिक के घर आ रहा था। रास्ते में आरोपी युवक ने गौतम के साथ मारपीट कर दी। गौतम ने बाग मालिक के घर पहुंचकर सारी बात बताई। उसी दौरान पीछा कर रहे आरोपी पक्ष के कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग कर दी। मारपीट में गौतम और रीना घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाग मालिक धनराज ने आरोपियों के खिलाफ थाना झिंझाना में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें