न्याय की गुहार लगाई
कैराना। मोहल्ला आलखुर्द निवासी मोबीन चौक बाजार में फल बेचता है। ईद के मद्देनजर देर रात भी दुकानें खुली थी। शुक्रवार की रात करीब एक बजे एक युवक आया तथा उसकी जेब से 17 हजार रुपये तथा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। शनिवार सुबह मोबीन ने कैराना कोतवाली में नामजद तहरीर दे दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को कोतवाली में बैठा लिया। वहीं, कुछ देर बाद ही आरोपी कहने लगा कि वह फल विक्रेता के रुपये व मोबाइल वापस लाकर दे देगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया, लेकिन आरोपी युवक अपने घर नहीं पहुंचा। इसके बाद उसके परिजनों ने पीड़ित मोबीन पर ही युवक को गायब करने का आरोप लगा दिया, जिसके बाद पीड़ित ही अब आरोपी युवक को ढूंढने में लगा हुआ है। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।