फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने महिला के गले से झपटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बाइक सवार दो बदमाशों ने बाजार जा रही एक महिला की चेन झपट ली। पीड़ित महिला ने पुलिस को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामशाला निवासी भगवती अपने पोते के साथ बाजार जा रही थी। जब वह गौशाला के निकट पहुंची, तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उनको रोका और किसी के घर का पता पूछने लगे। महिला कुछ समझ पाती उससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन को झपट लिया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। महिला की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पीड़िता की तरफ से पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, शामली में शुक्रवार दोपहर को दिल्ली रोड पर एक मकान पर बाहर के किसी थाने की पुलिस ने दबिश दी। बाहरी पुलिस अपने साथ किसी युवक को लिए हुए थी, जिसकी निशानदेही पर मकान पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी के न मिलने पर पुलिस टीम बैरंग लौट गई। पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।

बालक के साथ कुकर्म की कोशिश
शामली। शहर के एक मोहल्ला में दस वर्षीय बालक घर में अकेला था। उसका पिता काम पर गया था। घर पर उसकी मां भी नहीं थी। उसी समय पड़ोस का व्यक्ति शराब के नशे में घर में घुस गया और बालक के साथ कुकर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैराना में रोडवेज स्टैंड का भूमि पूजन 11 को
शामली। रोडवेज बस स्टेशन शामली के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कस्बा कैराना में कांधला तिराहे के निकट टंकी के बराबर में रोडवेज बस स्टैंड एक माह पहले चालू हो गया था। नगरपालिका ने इस भूमि का प्रस्ताव रोडवेज के पक्ष में कर दिया था। बस स्टैंड की चारदीवारी का कार्य लगभग पूरा हो गया है। 11 मार्च को गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा रोडवेज बस स्टैंड का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद बस स्टैंड पर शौचालय, यात्री शेड और पूछताछ कक्ष आदि का निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें