फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बाद भी किशोर का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता/बाबरी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर में खेत पर गयी एक बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी। बालिका के पिता ने गांव के ही एक युवक पर पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। इसके अलावा कच्ची गढ़ी निवासी ग्रामीण ने भी एक युवक पर अपनी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, बाबरी क्षेत्र के गांव आदमपुर से करीब 15 दिन पूर्व किशोर विकास संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। 15 दिन बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस किशोर का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने किया पौध रोपण
गढ़ीपुख्ता। शनिवार को गढ़ीपुख्ता थाना परिसर में थाना प्रभारी कपिल गौतम के नेतृत्व में थाना परिसर में पौधे लगाए गये। उन्होंने कहा कि अब प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ गया है और वृक्ष कम होते जा रहे हैं इसलिए हर किसी को अपने घर के आंगन में एक दो पेड़ जरूर लगाना चाहिए। एसआई चंद्रपाल सिंह, एसआई नंदकिशोर आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें