फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम में घुसकर दबंगों ने की पुजारी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

यमुना के पास स्थित शंकराचार्य आश्रम में बाइक सवार दो युवकों ने पुजारी पर जानलेवा हमला करते मारपीट कर दी। आश्रम में मौजूद आश्रम प्रबंधक व दंड़ी स्वामी महाराज के विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। आश्रम के प्रबंधक व पुजारी ने कोतवाली अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह यमुना नदी के पास स्थित शंकराचार्य आश्रम में प्रतिदिन की भांति आश्रम के पुजारी पंडित कृष्ण कुमार पूजा की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे तथा आश्रम के अंदर घुसकर गाली गलौज करने लगे। पुजारी पंडित कृष्ण कुमार ने विरोध किया तो आरोपियों ने पुजारी पर जानलेवा हमला करते हुए मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर मौके पर आश्रम के प्रबंधक जय स्वरूप महाराज तथा आश्रम में ठहरे दंड़ी स्वामी महाराज पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी बाइक द्वारा मौके से फरार हो गये। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। बाद में आश्रम प्रबंधक जय स्वरूप जी महाराज ने पुजारी के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। आश्रम प्रबंधक ने बताया कि हमलावरों का उद्देश्य आश्रम में दहशत फैलाने का था। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि महाराज की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें